HomeमनोरंजनSonakshi Sinha's Wedding: सोनाक्षी सिन्हा के इन लहंगे लुक्स पर टिक जाएगी...

Sonakshi Sinha’s Wedding: सोनाक्षी सिन्हा के इन लहंगे लुक्स पर टिक जाएगी आपकी नज़र, नवविवाहित जोड़े के स्टार-स्टडेड रिसेप्शन में पहली बार दिखीं

Sonakshi Sinha’s Wedding: हालही में दुल्हन बनी सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के शादी के चर्चे सोशल मीडिया पर नजर आ रहे हैं। वहीं दोनों ने रविवार को मुंबई में पंजीकृत विवाह और स्पेशल मैरिज एक्ट 1954 के अनुसार अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बंधन में बंध चुके हैं और पहली तस्वीरें साझा कीं हे।। बाद में उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा की उपस्थिति में एक विवाह समारोह का आयोजन किया।

Sonakshi_Sinha's_Wedding-1

Sonakshi Sinha’s Wedding with Zaheer Iqbal

जिस पल का हम सभी को इंतज़ार था, वह आखिरकार आ ही गया! सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इकबाल आज, रविवार, 23 जून, 2024 को मुंबई में होने वाले एक अंतरंग समारोह में अपने रोमांस को आधिकारिक रूप से स्वीकार करेंगे। समारोह की शुरुआत एक अंतरंग पंजीकृत विवाह से होगी, जिसके बाद फ़िल्म उद्योग के मित्रों और सहकर्मियों के लिए एक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा।

मुंबई के बैस्टियन में Sonakshi Sinha’s Wedding के लिए जगह चुनी गई है, जो रात 8 बजे शुरू होगा। निमंत्रण के अनुसार, शाम के लिए ड्रेस कोड “औपचारिक और उत्सवपूर्ण है, बस लाल रंग के कपड़े न पहनें।” मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दूल्हे के पिता इकबाल रतनसी ने बताया कि शादी में “न तो हिंदू और न ही मुस्लिम रीति-रिवाज़ होंगे। यह एक सिविल मैरिज होगी।” उन्होंने एक साक्षात्कार में यह भी कहा कि सोनाक्षी धर्म परिवर्तन नहीं करेंगी, उन्होंने जोर देकर कहा कि “धर्म की कोई भूमिका नहीं है।”

इसे भी पढ़े:

Lupin Share Price: फार्मा स्टॉक में उछाल, समरसेट मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी के लिए USFDA से EIR मिलने पर ल्यूपिन के शेयरों में उछाल- जानिए क्यों

शत्रुघ्न सिन्हा के Sonakshi Sinha’s Wedding की योजनाओं से नाराज़ होने की सभी अफ़वाहों को खारिज करते हुए, दिग्गज स्टार हाल ही में ज़हीर के साथ नज़र आए, जो जल्द ही उनके दामाद बनने वाले हैं। शादी से पहले सिन्हा परिवार ने एक खास पूजा समारोह का आयोजन किया। सोनाक्षी और जहीर का रिश्ता सात सालों से भी ज्यादा समय से चल रहा है। दोनों ने साथ में फिल्म ‘डबल एक्सएल’ में भी काम किया, जिसने फैन्स और इंडस्ट्री के साथियों का दिल जीत लिया।

Sonakshi Sinha’s Wedding Looks

शादी का दिन हम सभी के लिए बेहद खास होता है। इस दिन के लिए हम अपने लिए बेस्ट कपड़े पहनना ही पसंद करते हैं। अगर आपकी शादी होने वाली है और आप लहंगा खरीदने की प्लानिंग कर रही हैं तो आप बॉलीवुड की दबंग एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। सोनाक्षी 23 जून को ज़हिर इकबाल के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं।

सोनाक्षी ने अपनी शादी के लिए लहंगा की बजाय ऑफ वाइट कलर की साड़ी का चुनाव किया है। लेकिन अगर आपका मन लहंगा पहनने का है तो सोनाक्षी के इंस्टाग्राम लुक्स से प्रेरणा ले सकती हैं। सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर ऐसी कई बेहतरीन ब्राइडल लहंगा पहना है जिसे देखकर आपका दिल भी वैसा लहंगा पहनने का करेगा। तो चलिए फटाफट देख लीजिये ये लुक्स!

Sonakshi_Sinha's_Wedding_2
  • गोल्डन कलर का लहंगा 
  • मरून कलर का लहंगा 
  • रिसेप्शन लुक
  • पेस्टल कलर का लहंगा 
  • मेहंदी सेरेमनी लुक्स
  • हल्दी लुक

इस तरह सोनाक्षी ने अपने शादी के अलग-अलग फंक्शन में लुक दिया था और इन सब में सोनाक्षी बेहद आकर्षक लग रही हैं। जिससे वे सोशल – मीडिया में काफी चर्चे में रही हे और उनके फेन्स को इनका ये अंदाज बेहद पसंद आया हे।

शादी के लिए सोनाक्षी ने किसी महंगे डिजाइनर वियर को नहीं बल्कि अपने दिल के सबसे करीब व्यक्ति यानी अपनी मां की पहनीं हुई शादी की साड़ी को अपने लिए चुना है। स्टाइलिश दिखने के लिए एक्ट्रेस ने ज्वेलरी के लिए भी अपनी मां के गहने पहनें हैं। सोनाक्षी ने अपने ब्राइडल लुक के लिए सिंपल और सटल वियर को चुना है। वहीं जहीर ने भी मैचिंग चिकनकारी कढ़ाई वाले कुर्ते को शादी के लिए पहना है। एक्ट्रेस की साड़ी ऑफ व्हाइट कलर की है। वहीं इसमें हाथों से गोल्डन कलर की कढ़ाई की गई है।

Sonakshi Sinha’s Wedding: Reception Look

शादी के बाद अब रिसेप्शन पार्टी के लिए एक्ट्रेस ने सिल्क साड़ी को पहना है। सिल्क साड़ी के कलर के लिए एक्ट्रेस ने बेहद खूबसूरत लाल रंग को चुना है। इस स्टाइलिश साड़ी को डिजाइनर ब्रांड रॉ मैंगो ने डिजाइन किया है। गोल डीप नेक या स्कूप नेक डिजाइन वाले इस सिंपल और स्टाइलिश ब्लाउज के साथ में एक्ट्रेस ने हरे रंग की ज्वेलरी को स्टाइल किया है।

Sonakshi_Sinha's_Wedding_3

रेड के साथ में ग्रीन कलर को काफी खूबसूरती के साथ एक्ट्रेस ने कलर कंट्रास्ट का ध्यान रखते हुए स्टाइल किया है। वहीं हाथों में गोल्डन कंगन के साथ लाल रंग की चूड़ियों को पहना है। बालों के लिए सिंपल स्लीक हेयर बन और गजरे लुक के साथ में एक्ट्रेस को स्टाइलिश लुक दिया गया है। मीनाकारी और एमरल्ड ज्वेलरी लुक एक्ट्रेस को काफी रॉयल लुक देने का काम कर रहे हैं।

Sonakshi Sinha’s Wedding: रिसेप्शन पार्टी में कोन-कोन आये थे?

अनिल कपूर, काजोल, चंकी पांडे, हुमा कुरैशी, साकिब सलीम ने रिसेप्शन में शानदार अंदाज में शिरकत की। विद्या बालन और सिद्धार्थ रॉय कपूर, अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ, संजीदा शेख, अरबाज खान, आदित्य रॉय कपूर, रवीना टंडन, फिल्म की दिग्गज सायरा बानो भी पार्टी में नजर आईं। नवविवाहित जोड़े ने पार्टी के लिए अपने पारंपरिक परिधान पहने हुए थे। सोनाक्षी सिन्हा बेहद खूबसूरत लग रही थीं, उन्होंने पार्टी के लिए खूबसूरत लाल साड़ी चुनी, जबकि जहीर इकबाल ने सफेद कुर्ता सेट पहना था। नवविवाहित जोड़ा हाथों में हाथ डाले पार्टी स्थल पर पहुंचा। उन्होंने खुशी-खुशी कैमरों के सामने पोज दिए।

Reference: Her Zindagi and India TV

Must Read
Related News